“मेरी चैंपियन बेटियाँ” अभियान के तहत वुमेन रग्बी कैंप आयोजित, 450 से अधिक बालिकाओं ने लिया प्रशिक्षण

हरिद्वार (सोनिया)। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन की ओर से बालिकाओं को रग्बी खेल से जोड़ने और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से “मेरी चैंपियन बेटियाँ” अभियान के तहत वुमेन रग्बी कैंप का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून जिलों के विभिन्न स्कूलों में रग्बी प्रशिक्षण शिविर लगाए गए, जिसमें 450 से अधिक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कैंप के दौरान बालिकाओं को रग्बी खेल के नियमों, तकनीकों, फिटनेस तथा खेल की बारीकियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षित कोचों ने खिलाड़ियों को मैदान पर रग्बी का अभ्यास कराया और उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लेते हुए रग्बी के विभिन्न कौशल सीखे।

उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन की ओर से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कोचों और प्रशिक्षण से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया गया। एसोसिएशन ने कहा कि बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी ने बताया कि उत्तराखंड में रग्बी खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी इस खेल से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का प्रयास है कि रग्बी को प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं और युवा इस खेल से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखार सकें और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि “मेरी चैंपियन बेटियाँ” अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास और बेहतर मंच प्रदान करना है।
“मेरी चैंपियन बेटियाँ” अभियान के संदेश के साथ एसोसिएशन ने कहा