
रुड़की। (शुभम चौधरी) कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन शनिवार को समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर को सेवा संकल्प से जोड़ते हुए साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों और समर्थकों ने पहुंचकर कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान कर लोगों ने सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए मंत्री प्रदीप बत्रा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और समर्थकों ने गुलदस्ते व उपहार भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से पत्र भेजकर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना की।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि जनता की ओर से मिल रहा प्यार और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज के प्रति जिम्मेदारी को और मजबूत करना है। जनता की सेवा और रुड़की के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ क्षेत्र के लिए कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, संजय अरोड़ा, विशाल वर्मा, विवेक चौधरी, ठाकुर संजय सिंह, संजीव तोमर, गौरव कौशिक, नितिन गोयल, अवनीश शर्मा, अजय तेवतिया, गौरव त्यागी, नवीन गुलाटी, भरत कपूर, हरमीत सिंह दुआ, नरेश यादव, सचिन पंडित, संजीव कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे