
रूड़की। (शुभम चौधरी) दिल्ली रोड स्थित होटल सेंट्रम में भाजपा नेता चौधरी योगी रोड़ का जन्मदिन उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत विशेष रूप से पहुंचे और चौधरी योगी रोड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केक काटकर जन्मदिन की खुशी साझा की और चौधरी योगी रोड़ को केक खिलाकर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चौधरी योगी रोड़ ने इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का स्नेह और मार्गदर्शन उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही।जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रुड़की राव लुबना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड रोमा सैनी, सांसद प्रतिनिधि विक्रम गर्ग, संजय प्रजापति, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप, कमल सैनी, संजय पाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।