
रुड़की, 2 सितंबर 2026। किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) की ओर से उत्तराखंड के वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित 9वां रक्तदान शिविर बुधवार को म्हाड़ी चौक स्थित वर्धमान प्रॉपर्टीज ऑफिस, सिकन्दरपुर भैंसवाल, देहरादून हाईवे के समीप आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। आयोजन के दौरान कुल 50 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।रक्तदान शिविर का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी ने किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने युवाओं और आमजन से रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इस तरह के सामाजिक अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी ने कहा कि उत्तराखंड के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज और मानवता के हित में किए जाने वाले सेवा कार्यों के माध्यम से भी उन्हें सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने रक्तदान शिविर को इसी भावना की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया।रक्तदान के प्रति जागरूकता का दिया संदेशराष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी ने शिविर में लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

ऐसे में स्वस्थ और योग्य लोगों को बिना किसी भ्रम या भय के स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि रक्तदान को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे नियमित सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।योगेंद्र सैनी ने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति के लिए किया गया कार्य नहीं है, बल्कि यह पूरी मानवता की सेवा से जुड़ा प्रयास है।ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूदशिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी, राष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह दिमान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुलाम फरीद, रुड़की महानगर कमेटी अध्यक्ष सफीश चंद फौजी, प्रभारी गोपाल सैनी, सोनू कश्यप, चंदरपाल और अमित सैनी सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इन रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानअमित सैनी, दीपक कुमार, अंकित सैनी, राजकुमार, योगेन्द्र सैनी, मनु, कपिल कुमार, जगदीश चौहान, अंकुर राणा, संजय सैनी, सौरभ, पवन, सुबोध सैनी, अमित कश्यप, गोपाल सिंह, सुन्दर सैनी, मोहन सिंह, मिलिन्द चौधरी, राहुल कुमार, ओमबीर सैनी, कपिल धीमान, उत्तरवीर, विवेक, हर्ष सैनी, निशु सैनी, विनोद सैनी, हर्षित मित्तल, विनय कुमार, अनुज चौहान, निर्मल कुमार, सुमित, अजय साहनी, रविन्द्र सैनी, रोहित, सुमित चौहान, शिवम शर्मा, ओमबीर सिंह, आजाद कुमार, विपिन सैनी, रविन्द्र, दीपक चौहान, सुन्दर लाल सैनी, अंकित कुमार, सोनू कुमार, सचिन सैनी, बृज कुमार, सौरभ सैनी, आमिर, गौरव धीमान और अमित सैनी ने रक्तदान किया।संगठन की ओर से सभी रक्तवीरों, सहयोगियों और शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले लोगों का आभार जताया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मानव सेवा, समाजहित और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।