
हरिद्वार, बहादराबाद। ( शुभम चौधरी) विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं स्वर्गीय माता कुंती सैनी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज, हरिद्वार में 25 सितंबर 2026 को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब हरिद्वार रॉयल्स और टाटा 1mg का सहयोग रहा।शिविर का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना रहा।

रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के लिए विशेषज्ञ टीम मौजूद रही। प्रतिभागियों का हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप और रक्तचाप जांचा गया तथा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, डोनर कार्ड और पौष्टिक अल्पाहार किट प्रदान की गई।कार्यक्रम में रोटरी क्लब की ओर से दीपक अरोड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि श्री गुलशन अदलखा ने स्वयं रक्तदान कर छात्र-छात्राओं और अन्य रक्तदाताओं को इस सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित किया तथा रक्तदान के महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर रोटरी हरिद्वार रॉयल्स से विकास गोयल, मन्नू मल्होत्रा, वाई.के. मिश्रा, राघव गुप्ता, अभिनव आनंद, गौरव गाबा, वी.के. अग्रवाल, मुकेश, ललित शर्मा, चंचल शर्मा, मीत आहूजा, मोनिका खुराना, मोनिका अरोड़ा, मीनू मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।रक्तदान महाकुंभ में कॉलेज के छात्र-छात्राओं लक्की नौटियाल, कार्तिक सिंह, निखिल कश्यप, प्रिंस, अनिकेत कुमार, अज़ीम, आवेश, उमंग, हिमांशु और राघव गुप्ता ने रक्तदान किया।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य शालिनी सैनी ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दीं। आयोजन में कॉलेज की शिक्षकगण रिचा पाल, श्रेया शर्मा, आकांक्षा चौहान और पुष्पेंद्र चौहान सहित अन्य शिक्षकों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।आयोजकों ने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।