
धनौरी। (शुभम चौधरी)। भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड की ओर से धनौरी स्थित महर्षि दयानंद इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड साइंस में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले करीब 100 शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर ध्यान सिंह सैनी और संगठन के संस्थापक अरुण सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह का संचालन संयोजक एवं प्रदेश महासचिव राजेश सैनी ने किया। इस दौरान हरिओम डिग्री कॉलेज धनौरी की अध्यक्ष सुमन सैनी, पूर्व शिक्षा निदेशक अधिकारी योगराज सैनी और पूर्व जिला शिक्षाधिकारी ब्रह्मपाल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ शिक्षक उनके व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं। शिक्षकों के सम्मान को उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बताया गया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपचंद सैनी, प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी सैनी, प्रदेश प्रचारक डॉ. संजय सैनी, प्रदेश महासचिव राकेश सैनी एवं राजेश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष सैनी, प्रदेश सचिव देवीचंद सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी संजय सैनी, प्रदेश संरक्षक प्रधान मुकेश सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन सैनी, हरिद्वार प्रधान कौरपाल सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

महिला एवं युवा शक्ति के पदाधिकारियों सहित जिला स्तर के संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित शिक्षकों को मोमेंटो प्रदान कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह शिक्षकों के प्रति समाज में सम्मान की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।