
कलियर। (शुभम चौधरी) शिक्षक दिवस के अवसर पर कलियर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुनीश सैनी ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं।मुनीश सैनी ने कहा कि “गुरु वह दीपक है, जो जीवन के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है।”

शिक्षक समाज के निर्माण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन में आगे बढ़ने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। शिक्षक दिवस हमें अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। मुनीश सैनी ने क्षेत्र के सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी शिक्षकों के स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।