
रूड़की। राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी का जन्मदिन मंगलवार को क्षेत्र में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े दिग्गज नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, कुछ समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर तथा एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने राज्यमंत्री के साथ खुशियां साझा कीं।

इस दौरान राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का काम करता है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इसी तरह जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।श्यामवीर सैनी ने अपने संबोधन में आगामी दो महत्वपूर्ण जन्मदिवसों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और प्रदेश की जनता के हित में अनेक कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए देश की सेवा के लिए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप ने भी राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्यामवीर सैनी का संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
जन निर्माण न्यूज से शुभम चौधरी की खास रिपोर्ट