
धनौरी। (शुभम चौधरी) धनौरी क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी ने की कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान
धनौरी, धनौरी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। यह कार्रवाई धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में काफी समय से अवैध खनन की सूचनाएं मिल रही थीं। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किए जाने के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हलचल मची हुई है।चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए आगे कितनी प्रभावी कार्रवाई होती है।